उत्तर प्रदेश: गन्ना इंडेंट कम जारी होने से किसानों में गुस्सा, भाकियू की ट्रैक्टर मार्च निकालने की चेतावनी

बरेली : उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन ने रफ़्तार पकड ली है, लेकिन साथ ही किसानों के समस्याओं ने भी गति पकड ली है। किसानों के सामने गन्ना इंडेंट कम जारी होने की सबसे बड़ी समस्या है। भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में पंचायत की।इस पंचायत में किसानों ने गन्ना का इंडेंट कम जारी होने पर नाराजगी जताई। किसानों ने खरीद का इंडेंट न बढ़ने पर 13 दिसंबर को मीरगंज में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर सिधौली चौराहा पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।

पंचायत में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार राठी ने कहा की, चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर तौल का कम इंडेंट जारी होने से किसान पेड़ी गन्ना के खेतों को खाली कर गेहूं की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। मिल सीमा के सेंटरों पर ज्यादा खरीद की जा रही है। गन्ना इंडेंट न बढ़ने पर किसान 13 दिसंबर को मीरगंज में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर सिधौली चौराहा पर हाईवे पर चक्का जाम करेंगे।किसानों ने तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा को ज्ञापन दिया। पंचायत में इमरान अली खान, भाई, रेहान, अवधेश पाठक, दानिश अख्तर, राजन सिंह, समर अली, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here