उत्तर प्रदेश : गन्ना किसानों का आर्थिक शोषण, मिल प्रबंधन को नोटिस जारी

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश मे गन्ना किसानों का आर्थिक शोषण किये जाने के कई मामले सामने आए है। मैगलगंज में गन्ना किसानों के साथ हो रहे आर्थिक शोषण का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को लिधियाई गन्ना केंद्र पर किसानों से प्रति ट्रॉली 150 रुपए की अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, अजबापुर मिल के विभिन्न केंद्रों पर किसानों से नियम विरुद्ध प्रति ट्रॉली 150 रुपए वसूले जा रहे थे। गन्ना समिति के सचिव ने इस मामले में अजबापुर मिल को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। समिति जानना चाहती है कि किसानों से यह अवैध वसूली किस आधार पर की जा रही है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि, यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here