उत्तर प्रदेश: गन्ना विकास विभाग द्वारा बसंत कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता मिशन की शुरुआत

पीलीभीत : गन्ना विकास विभाग द्वारा किसानों के लिए बसंत कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता मिशन की शुरुआत की गई। इस जागरूकता मिशन के दौरान गन्ना विभाग एवं चीन मिल कर्मियों द्वारा प्रचार वाहनों के माध्यम से बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए गन्ना बुवाई की विभिन्न विधियों, उन्नतशील गन्ना किस्मों, पोषक तत्व प्रबंधन, पौध संरक्षण, जल प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन एवं पोस्ट हार्वेस्टिंग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, रैली को एलएच चीनी मिल के कैंप से जनपद के प्रगतिशील किसान हरिओम गंगवार एवं प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली एलएच चीनी मिल के सुरक्षित एवं अभ्यर्पित गांवों में जाकर गन्ना खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी देगी। एल एच चीनी मिल को लगभग एक लाख किसान विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ना आपूर्ति करते हैं। अब तक चीनी मिल द्वारा 82 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की जा चुकी है। इस चीनी मिल के अंतर्गत लगभग 45 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल आता है। जिसमें लगभग 10 हजार हेक्टेयर गन्ना बुवाई शरद काल में तथा शेष बुवाई बसंतकाल एवं गेहूं की कटाई के उपरांत की जाती है। गोष्ठी को रवाना करते हुए जिला गन्ना अधिकारी द्वारा सभी गन्ना पर्यवेक्षक को निर्देश दिए गए की बसंत कालीन गन्ना बुवाई की जानकारी सभी कृषकों तक पहुंचाई जाये।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खबर के अनुसार, रैली में मिल के जीएम केन केबी शर्मा ने बताया कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहन देने को मिल प्रबंधन द्वारा बीज वितरण पर 20 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जो किसान बेसिक कोटा से 50 क्विंटल या इससे अधिक गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करते है। उन्हें प्रति 50 क्विंटल गन्ना आपूर्ति पर दो बोरी पोटाश प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here