उत्तर प्रदेश: महराजगंज में प्रगतिशील किसान कर रहे है औसत से ज्यादा गन्ना उत्पादन

महराजगंज, उत्तर प्रदेश: महराजगंज में प्रगतिशील किसान कर रहे है औसत से ज्यादा गन्ना उत्पादन। खेती की बढती लागत को कम करने में और अपनी आय बढ़ाने में कई किसान कामयाब हुए है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की भांति महराजगंज जिले के किसान भी अब बेहतर गन्ना उत्पादन कर रहे हैं। प्रगतिशील किसानों की गन्ने की खेती को देखकर अन्य किसानों ने भी उत्पादन बढ़ाने पर जोर लगा दिया है। चीनी मिलों द्वारा शत प्रतिशत भुगतान में आनाकानी करने के बावजूद किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रगतिशील गन्ना किसानों ने बेहतर गन्ना उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर खेती में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। गन्ना विभाग ने इस साल भी गन्ने का क्राप कटिंग कराए जाने की तैयारी किया है। विभाग को गन्ने की खेती को लेकर अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। महराजगंज जिले में प्रति हेक्टेयर गन्ने का औसत उत्पादन 695 क्विंटल है। पर सिसवा क्षेत्र के दर्जनभर प्रगतिशील किसानों ने पिछले साल खेती में समय-समय पर कई बदलाव कर प्रति हेक्टेयर 1400 क्विंटल गन्ना उत्पादन पहुंचा दिया। सिसवा क्षेत्र के प्रगतिशील गन्ना किसान सुधीर कुमार तो अब गन्ने के बीज का भी उत्पादन कर रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार यादव आदि किसान भी बेहतर गन्ने की खेती कर रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने कहा, महराजगंज के दर्जन भर प्रगतिशील किसान गन्ने की बेहतर खेती कर रहे हैं। बेहतर खेती करने से उनकी गन्ने की खेती का उत्पादन भी औसत से दोगुना पहुंच गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here