उत्तर प्रदेश: गन्ना किसानों को प्रतियोगिता में इनाम जीतने का मौका

मेरठ: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को योगी सरकार एक बार फिर प्रोत्साहित करने जा रही है। सरकार ने गन्ना किसानों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने वाली है। इसमें गन्ने की प्रति हेक्टेयर अच्छी और अधिक फसल उगाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

राज्य के गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने इसके लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है और इसकी तैयारी करने का आदेश दिया है। इस प्रतियोगिता के तीन स्तर होंगे। पहला स्तर चीनी मिल, दूसरा उपगन्ना आयुक्त परिक्षेत्र और तीसरा राज्य स्तरीय होगा। इस स्तरों पर सफल होने वाले गन्ना किसान को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रतियोगिता की तैयाऋ के बारे में मेरठ के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र के मुताबिक किसानों को इसमें भाग लेने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही उन्हें इसके बारे में बतलाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता को प्रचलित करने के लिए प्रचार-प्रसार के सारे माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरुक और इसमें भागीदार बनाया जा सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here